ताजा खबरदेश / विदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्र

दक्षिण भारत के बाद महाराष्ट्र में पहली बार EPIQ सिनेमा लॉन्च, पुणे के हिंजवड़ी में ई-स्क्वेयर मल्टीप्लेक्स का भव्य उद्घाटन

Spread the love

पुणे : Qube Cinema ने  पुणे के हिंजवड़ी स्थित E-Square Multiplex में अपने प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट सिनेमा EPIQ के लॉन्च की । यह कदम कंपनी के लार्ज-फॉर्मेट सिनेमा अनुभव के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

साल 2019 से दक्षिण भारत में दर्शकों और तकनीकी विशेषज्ञों से जबरदस्त सराहना पाने के बाद, अब EPIQ पहली बार महाराष्ट्र में प्रवेश कर रहा है। अपने अत्याधुनिक तकनीक, भव्य स्क्रीन और इमर्सिव अनुभव के साथ यह देश के सबसे गतिशील सिनेमा बाजारों में से एक पुणे में नई पहचान बना रहा है।

सुल्लूरपेट, कोयंबटूर, कोझिकोड, मदुरै, तंजावूर, हैदराबाद, त्रिशूर, राजापालयम और चेन्नई जैसे शहरों में सफल स्थापना के बाद पुणे में लॉन्च EPIQ के राष्ट्रीय विस्तार का अहम हिस्सा है। यह भारतीय दर्शकों के बीच आधुनिक तकनीक और प्रीमियम थिएटर अनुभव की बढ़ती मांग को भी दर्शाता है।

ई-स्क्वेयर सिनेमाज में तैयार किया गया EPIQ ऑडिटोरियम बड़े पैमाने, उच्च गुणवत्ता वाली दृश्य स्पष्टता और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें दीवार से दीवार तक फैली विशाल स्क्रीन, स्टेडियम-शैली की बैठने की व्यवस्था और हर सीट से बेहतरीन व्यू का अनुभव मिलता है।

इस सिनेमा में Barco 4K RGB लेजर प्रोजेक्शन, Dolby Atmos इमर्सिव साउंड और 1.89:1 स्क्रीन रेशियो जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल हैं, जो दर्शकों को उच्च ब्राइटनेस, बेहतर कॉन्ट्रास्ट, सटीक रंग और शानदार ध्वनि अनुभव प्रदान करती हैं। फिल्मों को विशेष रूप से EPIQ के लिए ऑप्टिमाइज्ड डिजिटल सिनेमा पैकेज (DCP) में तैयार किया जाता है, जिससे बड़े फॉर्मेट में बेहतरीन गुणवत्ता सुनिश्चित होती है।

क्यूब सिनेमा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्ष रोहतगी ने कहा, “EPIQ की शुरुआत दक्षिण भारत में हुई थी और यह धीरे-धीरे प्रीमियम सिनेमा का मानक बन गया है। अब इसे पुणे और पश्चिम भारत में लाना हमारे लिए गर्व की बात है, जिससे यह एक राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में उभर रहा है। ई-स्क्वेयर हमारे लिए एक आदर्श साझेदार है।”

वहीं E-Square Leisure Pvt. Ltd. के प्रबंध निदेशक हेमंत पंचामिया ने कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा दर्शकों को सर्वोत्तम सिनेमा अनुभव देना रहा है। EPIQ भव्यता, तकनीक और सिनेमा के जादू का प्रतीक है। महाराष्ट्र में इसे पहली बार पुणे में लाते हुए हमें खुशी हो रही है।”

EPIQ के बारे में
EPIQ, क्यूब सिनेमा द्वारा विकसित एक प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट सिनेमा कॉन्सेप्ट है। इसमें हाई-कॉन्ट्रास्ट RGB लेजर प्रोजेक्शन, 1.89 स्क्रीन रेशियो और इमर्सिव साउंड तकनीक का उपयोग किया जाता है। कंटेंट 4K रिज़ॉल्यूशन में विशेष ग्रेडिंग के साथ तैयार किया जाता है, जिससे हर सीट से बेहतरीन अनुभव सुनिश्चित होता है। पहला EPIQ स्क्रीन 2019 में आंध्र प्रदेश के सुल्लूरपेट में लॉन्च किया गया था।

क्यूब सिनेमा के बारे में
क्यूब सिनेमा डिजिटल सिनेमा तकनीक और सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी है। यह फिल्म निर्माण से लेकर प्रदर्शन तक पूरे सिनेमा इकोसिस्टम को डिजिटल रूप से जोड़ती है। कंपनी के उत्पाद 140 से अधिक देशों में उपयोग किए जाते हैं और हर साल 1800 से ज्यादा फिल्मों को प्रोसेस किया जाता है।

ई-स्क्वेयर मल्टीप्लेक्स के बारे में
23 वर्षों के अनुभव के साथ ई-स्क्वेयर भारत की प्रमुख मनोरंजन कंपनियों में से एक है। यह फिल्म प्रदर्शन और वितरण के साथ-साथ पुणे में होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय में भी सक्रिय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!