ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई पर मनपा प्रशासन की सराहना

शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने पर जोर - संदीप खर्डेकर

Spread the love

पुणे : शहर में अतिक्रमण के खिलाफ पुणे मनपा द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्रभाग 29 डेक्कन जिमखाना के हैप्पी कॉलोनी क्षेत्र में जोरदार कार्रवाई की गई। इस दौरान फ्रंट मार्जिन, साइड मार्जिन,पदपथ और सड़कों पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अवैध अतिक्रमण हटाए गए। इस कार्रवाई के लिए मनपा आयुक्त नवलकिशोर राम, उपायुक्त सोमनाथ बनकर तथा अतिक्रमण विभाग की टीम, विशेष रूप से प्रभारी निरीक्षक मंदार करंजे की सराहना की जा रही है। जिसका प्रभाग के नागरिकों की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों का अभिनंदन किया गया।

इस कार्रवाई के लिए क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई पूरे शहर में लगातार होनी चाहिए, ताकि अतिक्रमण दोबारा खड़े न हों। उन्होंने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील भी की। इस अभियान को स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला, जिसमें नगरसेवक पुनीत जोशी, सुनील पांडे, नगरसेविका मंजुश्री खर्डेकर और मिताली सावळेकर शामिल रही।

संदीप खर्डेकर ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के विकास को लेकर स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त शहर की परिकल्पना रखी है। इसी दिशा में सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने “अपना पुणे” को देश का सर्वोत्तम शहर बनाने के लिए सभी पक्षों से सहयोग की अपील की और विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधि पुणेकरों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!