ताजा खबरमहाराष्ट्रशहर

सेना अधिकारी पद पर भर्ती के लिए मुफ्त SSB प्रशिक्षण का अवसर

30 अप्रैल तक करें आवेदन

Spread the love

पुणे : भारतीय सेना में अधिकारी पद पर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) परीक्षा की तैयारी हेतु मुफ्त पूर्व प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण नाशिक रोड स्थित प्री-ट्रेनिंग सेंटर में 4 मई से 13 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस SSB कोर्स (क्रमांक 65) के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ रहने और भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

पुणे जिले के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को Department of Sainik Welfare Pune की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasainik.maharashtra.gov.in
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों की दो प्रतियां जमा करना अनिवार्य है।

पात्रता के अनुसार उम्मीदवारों का UPSC द्वारा आयोजित CDSE या NDA परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है और उन्हें SSB इंटरव्यू के लिए पात्र घोषित किया गया होना चाहिए। इसके अलावा NCC स्पेशल एंट्री, तकनीकी स्नातक या यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम (UES) के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भी SSB कॉल लेटर होना जरूरी है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी प्री-ट्रेनिंग सेंटर, नाशिक रोड के प्रशिक्षण विभाग से training.pctcnashik@gmail.com
ईमेल या दूरभाष क्रमांक 0253-2451032 तथा मोबाइल नंबर 9156073306 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, पुणे ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!