डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण प्रशाला में उपमहापौर सहित जनप्रतिनिधियों का सम्मान

पुणे – बोपोडी स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण प्रशाला (उर्दू स्कूल) की ओर से पुणे महानगरपालिका के उपमहापौर परशुराम वाडेकर, नगरसेविका सौ. सपनाताई छाजेड एवं नगरसेविका सौ. भक्तीताई गायकवाड का सम्मानपूर्वक सत्कार किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रभारी शिक्षिका शबाना रिजवान, रूबेला मैडम तथा विद्यार्थियों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर दत्तात्रय घोनंद, गन्नी चाचा, शाबुद्दीन काजी और विजय सोनीग्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

इस मौके पर उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने भावुक होते हुए कहा कि यह उनका अपना विद्यालय है और उन्होंने यहीं से शिक्षा प्राप्त की है, जिस पर उन्हें विशेष गर्व है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूल के विकास के लिए सभी नगरसेवक मिलकर पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे और आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सम्मान के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



