आईआईएमसी में मराठी पत्रकारिता पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
10 मई तक कर सकते है आवेदन

अमरावती । भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मराठी पत्रकारिता डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2026 है और आवेदन पत्र गूगल फॉर्म के द्वारा अथवा आईआईएमसी के अमरावती कार्यालय में भरा जा सकता है।
मराठी पत्रकारिता में पी.जी. डिप्लोमा एक वर्षीय पाठ्यक्रम है और इसे पूरा करने वाले छात्रों को पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। प्रवेश के लिए कॉमन एन्ट्रन्स टेस्ट (सीईटी) आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 5 जून को संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित भारतीय जन संचार संस्थान के पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित की जाएगी। साथही पुणे और मुंबई में परीक्षा केंद्र होंगे ।
जिन विद्यार्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है, वे आईआईएमसी के मराठी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र अपनी स्नातक की डिग्री के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हुए हैं या हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। प्रवेश के लिए आयु सीमा अनारक्षित वर्ग के लिए 25 वर्ष, ओबीसी के लिए 28 वर्ष तथा एससी/एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष है।
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र तथा गूगल फॉर्म लिंक के लिए आईआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट https://iimc.gov.in/language-courses-26-27 पर संपर्क करे। विस्तृत जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर डॉ. राजेश सिंह कुशवाहा (9415862377), डॉ. विनोद निताले (9860046706), जयंत सोनोने (7030050045) से संपर्क कर सकते हैं। यदि छात्र-छात्राएं व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो वे उक्त मोबाइल नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं, यह जानकारी संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजेश सिंह कुशवाहा ने दी।



