ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लाइटहाउस परियोजना की दशकपूर्ति – उपमहापौर

"लाइटहाउस–कौशल विकास एवं रोजगार केंद्र" परियोजना के 10 वर्ष पूर्ण

Spread the love

पुणे : पुणे महानगरपालिका और लाइटहाउस कम्युनिटीज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “लाइटहाउस–कौशल विकास एवं रोजगार केंद्र” परियोजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित दशकपूर्ति समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर उपमहापौर परशुराम वाडेकर, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, उपआयुक्त आशा राऊत, नगरसेवक सनीदादा निम्हण, नगरसेविका भक्तीताई गायकवाड, नगरसेविका सपनाताई छाजेड, मुख्य समाज विकास अधिकारी रामदास चव्हाण, लाइटहाउस कम्युनिटीज फाउंडेशन की सह-संस्थापक रुची माथुर तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमृता बहुलेकर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि कौशल विकास और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाकर युवाओं का आत्मनिर्भर बनना भी आवश्यक है। लाइटहाउस परियोजना युवाओं को अपनी क्षमता पहचानने और जीवन को सही दिशा देने के लिए प्रेरित कर रही है, जो उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुणे के 14 लाइटहाउस केंद्रों के माध्यम से अब तक 50,000 से अधिक युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जबकि 25,500 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। कई युवा प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्यरत हैं, वहीं अनेक युवाओं ने स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में परियोजना से जुड़े सभी व्यक्तियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें दशकपूर्ति की शुभकामनाएं दी गईं तथा युवाओं के सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भविष्य के लिए इस पहल को और आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!