ताजा खबरदेश / विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़शहर

पुणे गणेश विसर्जन मिरवणूक का भव्य सांगता

33 घंटे चली ऐतिहासिक विसर्जन मिरवणूक, अलका चौक पर हुआ समापन

Spread the love

पुणे :  पुणे की ऐतिहासिक गणेश विसर्जन मिरवणूक का सांगता समारोह अलका चौक में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह 9 बजे शुरू हुई मुख्य विसर्जन मिरवणूक लगातार 33 घंटे चलने के बाद दूसरे दिन शाम 6 बजे अलका चौक पहुंची।मिरवणूक में शामिल अंतिम गणपति जय महाराष्ट्र तरुण मित्र मंडल, काशेवाड़ी का था। अलका चौक पर इस अंतिम गणपति की आरती पुणे के उपमहापौर परशुराम वाडेकर एवं पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के शुभहस्ते संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित लाखों गणेश भक्तों को उपमहापौर और पुलिस आयुक्त ने गणेशोत्सव की मंगलमय शुभकामनाएं दी .

 

इसी दिन पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार का जन्मदिन भी था। इस अवसर पर उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
गणेशोत्सव के दौरान 33 घंटे तक अखंड रूप से चली विसर्जन मिरवणूक के लिए पुलिस प्रशासन, पुणे महानगरपालिका प्रशासन तथा राज्य शासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने सराहना की। उन्होंने गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित विभागों का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!