ताजा खबरदेश / विदेशपिंपरी चिंचवड़ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सम्यक विहार विकास केंद्र, बोपोडी में रिपब्लिकन पार्टी का 69वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया

Spread the love

पुणे। सम्यक विहार विकास केंद्र, बोपोडी में रिपब्लिकन पार्टी का 69वां स्थापना दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर उपमहापौर परशुराम वाडेकर एवं पूर्व उपमहापौर सुनीता परशुराम वाडेकर उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्वेल एंथोनी एवं गलेलू के हाथों अशोकचक्र अंकित नीले ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद महेंद्र निकाळजे एवं शेख साहेब के हाथों भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रिपब्लिकन पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिला पदाधिकारी, प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अविनाश कदम ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!