ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

भाजपा पुणे शहर ‘उद्योग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर आघाड़ी’ के अध्यक्ष बने मंदार देवगांवकर

Spread the love

पुणे : भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर की ‘उद्योग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर आघाड़ी’ के अध्यक्ष पद पर मंदार देवगांवकर की नियुक्ति की गई है। भाजपा पुणे शहर अध्यक्ष धीरज रामचंद्र घाटे ने हाल ही में उन्हें नियुक्ति का आधिकारिक पत्र सौंपा।इस अवसर पर भाजपा पुणे शहर महासचिव दीपक पोते, सुशील मेंगडे, पुणे शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष दुष्यंत मोहोळ, पार्षद प्रियंका शेडगे, पार्षद रविंद्र सालेगांवकर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंदार देवगांवकर के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अनुभव को देखते हुए पुणे शहर में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने में उनकी नियुक्ति महत्वपूर्ण साबित होगी, ऐसा विश्वास शहर अध्यक्ष धीरज घाटे ने व्यक्त किया।मंदार देवगांवकर की नियुक्ति पर विभिन्न स्तरों से बधाई दी जा रही है। भाजपा शहर अध्यक्ष ने उन्हें आगामी सामाजिक और राजनीतिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!