ताजा खबरपुणे

राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह स्पर्धाओं में पूना कॉलेज ऑफ फार्मेसी प्रथम स्थान पर

Spread the love

पुणे. इंडियन फार्मास्युटिकल एसोसिएशन, पुणे द्वारा आयोजित राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित ‘इंडियन फार्मास्युटिकल एसोसिएशन पुणे अवॉर्ड्स – 2025’ प्रतियोगिताओं में भारती विद्यापीठ अभिमत विश्वविद्यालय के अंतर्गत पूना कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने विभिन्न स्पर्धाओं में विजय हासिल कर शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया।

कॉलेज ने कुल 15 विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेते हुए स्नातक व स्नातकोत्तर श्रेणियों में सर्वसाधारण विजेता पद, साथ ही विद्यार्थी मंच गतिविधियों में सर्वसाधारण विजेता पद—इस प्रकार कुल तीन प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए। पुरस्कार वितरण समारोह 12 अप्रैल 2025 को सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ के प्र-कुलगुरु डॉ. पराग काळकर और सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के संचालक श्रीकृष्ण चुनेकर के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

पूना कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से प्राचार्य डॉ. आत्माराम पवार, उप-प्राचार्य डॉ. एल. सथियानारायणन और सहायक प्राध्यापिका सौ. प्रियांका कंधारे ने यह सर्वसाधारण विजेता पुरस्कार स्वीकार किया। इंडियन फार्मास्युटिकल एसोसिएशन (आईपीए, पुणे) के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर बोबडे, सचिव डॉ. रविंद्र कांबळे, पूर्व अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत कोकरे और देव डांगी जैसे मान्यवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button