हडपसर स्टेशन को सैटेलाइट टर्मिनल के रूप में विकसित करने हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) और नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य
हडपसर-येवत खंड में दो ब्रिजों के प्रतिस्थापन हेतु ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण ट्रेन सेवाओं पर असर

पुणे .मध्य रेल के पुणे मंडल द्वारा दौंड-पुणे खंड में हडपसर स्टेशन को सैटेलाइट टर्मिनल के रूप में विकसित करने हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) कार्य और हडपसर–येवत खंड में ब्रिज नं. 201/1 (किमी 201/6-7) और ब्रिज नं. 227/1 (किमी 227/2-3) को कट एंड कवर पद्धति से आरसीसी सेगमेंटल बॉक्स द्वारा प्रतिस्थापित करने हेतु कार्य 11 जुलाई 2025 से 16 जुलाई 2025 तक किए जा रहे हैं। 16 जुलाई 2025 को विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक भी लिया जाएगा। दोनों ब्रिज प्रतिस्थापन कार्य एक साथ किए जाएंगे।
Pre-NI कार्य के दौरान ट्रेन प्रभाव:
दिनांक 14.07.2025 (सोमवार)
1. शॉर्ट टर्मिनेशन – 1 ट्रेन
1. ट्रेन क्र. 20495 JU–HDP Express, JCO 13.07.2025, को पुणे पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा (पुणे–हडपसर के बीच रद्द)।
2. शॉर्ट ओरिजिनेशन – 1 ट्रेन
1. ट्रेन क्र. 20496 HDP–JU Express, JCO 14.07.2025, पुणे से प्रारंभ होगी (अनुसूचित प्रस्थान: 19:35 बजे), हडपसर–पुणे के बीच रद्द।
दिनांक 15.07.2025 (मंगलवार)
1. शॉर्ट टर्मिनेशन – 1 ट्रेन
1. ट्रेन क्र. 20495 JU–HDP Express, JCO 14.07.2025, को पुणे पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा (पुणे–हडपसर के बीच रद्द)।
2. शॉर्ट ओरिजिनेशन – 1 ट्रेन
1. ट्रेन क्र. 20496 HDP–JU Express, JCO 15.07.2025, पुणे से प्रारंभ होगी (अनुसूचित प्रस्थान: 19:35 बजे), हडपसर–पुणे के बीच रद्द।
दिनांक 16.07.2025 (बुधवार)
हडपसर स्टेशन पर Pre-NI कार्य और हडपसर–येवत खंड में ब्रिज क्र. 201/1 व 227/1 के प्रतिस्थापन हेतु ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक एक साथ संचालित किए जाएंगे।
संयुक्त प्रभाव (Pre-NI कार्य व ब्रिज कार्य के कारण):
1. पूर्णतः रद्द – 2 ट्रेनें
1. ट्रेन क्र. 71407 PUNE–DD DEMU, JCO 16.07.2025
2. ट्रेन क्र. 71408 DD–PUNE DEMU, JCO 16.07.2025
2. शॉर्ट टर्मिनेशन – 2 ट्रेनें
1. ट्रेन क्र. 20495 JU–HDP Express, JCO 15.07.2025, पुणे पर शॉर्ट टर्मिनेट (पुणे–हडपसर के बीच रद्द)
2. ट्रेन क्र. 05289 MFP–HDP TOD Special, JCO 14.07.2025, दौंड पर शॉर्ट टर्मिनेट (दौंड–हडपसर कॉर्ड लाइन के बीच रद्द)
3. शॉर्ट ओरिजिनेशन – 2 ट्रेनें
1. ट्रेन क्र. 20496 HDP–JU Express, JCO 16.07.2025, पुणे से प्रारंभ (अनुसूचित प्रस्थान: 19:35 बजे), हडपसर–पुणे के बीच रद्द
2. ट्रेन क्र. 05290 HDP–MFP Express, JCO 16.07.2025, दौंड से प्रारंभ (अनुसूचित प्रस्थान: 11:10 बजे), हडपसर–दौंड कॉर्ड लाइन के बीच रद्द
4. रेग्युलेशन – 3 ट्रेनें
1. ट्रेन क्र. 16340 NCJ–CSMT Express, JCO 15.07.2025, को 01:00 बजे रेग्युलेट किया जाएगा
2. ट्रेन क्र. 11078 JAT–PUNE Express, JCO 14.07.2025, को 00:30 बजे रेग्युलेट किया जाएगा
3. ट्रेन क्र. 11302 SBC–CSMT Express, JCO 15.07.2025, को 00:15 बजे रेग्युलेट किया जाएगा
5. रिसिड्यूलिंग – 2 ट्रेनें
1. ट्रेन क्र. 11301 CSMT–SBC Express, JCO 16.07.2025, पुनर्निर्धारित प्रस्थान समय: 11:40 बजे (पूर्व निर्धारित 08:10 बजे) – 03:30 घंटे की देरी
2. ट्रेन क्र. 22943 DD–INDB Express, JCO 16.07.2025, पुनर्निर्धारित प्रस्थान समय: 15:10 बजे (पूर्व निर्धारित 14:10 बजे) – 01:00 घंटे की देरी
यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम की योजना इन परिवर्तनों के अनुसार बनाएं एवं असुविधा से बचने हेतु अपडेटेड समय-सारणी की जानकारी स्टेशन अथवा रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त करें।