
पुणे : वारजे पुलिस ने वारजे इलाके में डकैती की तैयारी कर रहे एक कुख्यात गिरोह के आरोपी सोनू कपूर सिंह टाक को पुलिस ने बहुत ही रोमांचक तरीके से गिरफ्तार किया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
यह घटना आज सुबह 3.55 बजे वारजे में म्हाडा कॉलोनी के पास हुई। ‘टाक गैंग’ के सदस्यों ने धारदार हथियारों से एक जीप लूटने की योजना बनाई थी। परंतु एक जागरूक नागरिक द्वारा पुलिस को सूचित करने के बाद, पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। और सोनू टाक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो फरार हो गए। पुलिस निरीक्षक प्रकाश धेंडे ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस ने मौके से डकैती में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद कर लिए हैं। आगे की काईवाई जारी है
https://youtu.be/w_Ig8OwM4gY?feature=shared
आरोपी सोनू के पास से 2.5 किलो चांदी के आभूषण और धारदार हथियार जब्त किए गए। उसके खिलाफ पुणे, हडपसर, नेरुल, सांगवी, चतुश्रृंगी, देहू रोड और हिंजेवाड़ी पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं।
इस मामले में आरोपी सोनू टाक, सचिन वाघमारे, सलीम, बाबा और उनके साथियों के खिलाफ वारजे पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।