ताजा खबरधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

अग्रवाल समाज ट्रस्ट, विश्रांतवाड़ी एवं बाबा श्याम भक्त परिवार द्वारा आयोजित भव्य श्री राम कथा महोत्सव का सफल समापन

Spread the love

पुणे :अग्रवाल समाज ट्रस्ट, विश्रांतवाड़ी एवं बाबा श्याम भक्त परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय भव्य श्री राम कथा महोत्सव का समापन 30 मई 2026 को होम, हवन, पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 108 ब्राह्मणों का सत्कार एवं भोजन कराया गया तथा अनेक श्रद्धालु दंपत्तियों ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
यह आयोजन 22 मई से 30 मई 2026 तक तिंगरेनगर स्थित तिरुपति गार्डन्स में प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक आयोजित किया गया। कथा का दिव्य रसपान श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित देवेंद्र शास्त्री जी (वृंदावन वाले) के श्रीमुख से किया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, धर्म, भक्ति एवं संस्कारों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया।
कथा समापन के पश्चात सायं 5:00 बजे से भव्य श्याम दरबार एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृंदावन के प्रसिद्ध भजन गायक मनोज रंगीला, आगरा के घनश्याम शास्त्री तथा पुणे की प्रियंका सिंह एवं सौरभ सहित अन्य कलाकारों ने बाबा श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए बाबा श्याम की भक्ति में लीन दिखाई दिए।


कार्यक्रम के पश्चात आयोजित महाभंडारे में 1300 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। मुख्य यजमान श्री भरतराज गोयल एवं परिवार सहित प्रतिदिन के सभी दानदाताओं एवं सेवाभावियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पंडित देवेंद्र शास्त्री जी के करकमलों द्वारा श्री सुरेश प्रभुदयाल अग्रवाल, श्री राजेश प्रेमचंद अग्रवाल एवं डॉ. विनोद गर्ग का श्री राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर विशेष सम्मान किया गया। अपने उद्बोधन में पंडित जी ने कहा कि “श्री सुरेश अग्रवाल जी 78 वर्ष की आयु में भी धर्म कार्यों के लिए जिस ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। उनका उत्साह आज भी युवाओं के समान है।”
इस विशाल धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अनेक समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान किया। प्रमुख रूप से सुरेश अग्रवाल, डॉ. विनोद गर्ग, राजेश प्रेमचंद अग्रवाल, अमित बंसल, सतीश मित्तल, सुभाष अग्रवाल, राजेश गर्ग, विशाल गोयल, सत्यनारायण गोयल, सुनील गोयल, भूषण गुप्ता, नितिन गुप्ता, नीलेश अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुनील गोयल, सुनीता मित्तल, मंजू अग्रवाल, स्मिता गर्ग, श्वेता गर्ग, प्रीति अग्रवाल, दीप गोयल एवं नीलम अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं, सेवाभावियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में धार्मिक जागरण, सामाजिक एकता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए भविष्य में भी ऐसे भव्य आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।
जय श्री राम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!