ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत  उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

Spread the love

पुणे। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बोपोडी स्थित रेलवे गेट नंबर 20, पोलियो बूथ नंबर 5 पर उत्साहपूर्ण वातावरण में पोलियो टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुणे के उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने एक नन्हे बच्चे को पोलियो रोधी वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा स्वस्थ, सक्षम और पोलियो मुक्त भारत का नागरिक बने, यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो एक ऐसा रोग है, जिसे समय पर टीकाकरण के माध्यम से पूरी तरह रोका जा सकता है। इसलिए 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाई जाए। माता-पिता की छोटी-सी जिम्मेदारी उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित बना सकती है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी लोगों से “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत हर बार” का संदेश घर-घर तक पहुंचाने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. दीपक पखाले (परिमंडल चिकित्सा अधिकारी), डॉ. प्रेमलता घाटे (क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी), डॉ. गुणेश बागड़े (चिकित्सा अधिकारी) सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। आइए, हम सभी मिलकर हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!