श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ, पुणे द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री रवाना

पुणे: श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ, पुणे द्वारा सातारा जिले के वाई तालुका के जांभली एवं पांड्या गांवों में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु आवश्यक किराना किट आज रवाना की गई।
राहत सामग्री को सकल जैन संघ के अचल जैन, गुजराती बंधु समाज के राजेश शाह, युवक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश शाह, कोषाध्यक्ष प्रमोदभाई, पूर्व अध्यक्ष विलास शाह, समीर जैन, बालाचंद कटारिया, जयेश शाह, युवराज शाह, संदीप शाह, सत्यजीत शाह, मनोज शाह, शरद शाह, अल्पेश गुगरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में टेम्पो द्वारा रवाना किया गया।
महासंघ के अध्यक्ष ललित गुंदेशा ने बताया कि जैसे ही उन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त हुई, उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए राहत कार्य प्रारंभ किया। आवश्यक किराना सामग्री स्वयं एवं युवक महासंघ वाई ईकाई के संदस्यों ने प्रभावित गांवों तक पहुंचाई गई ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में जैन समाज सदैव पीड़ितों के साथ खड़ा है तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी राहत एवं सहायता कार्य निरंतर जारी रहेंगे।



