ताजा खबरपुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पुणे के लक्ष्मी रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की इमारत में भीषण आग

कार्यालय का सामान जलकर खाक

Spread the love

पुणे, 29 सितंबर : पुणे के बेहद व्यस्त लक्ष्मी रोड स्थित शगुन चौक परिसर में मंगलवार दोपहर बैंक ऑफ इंडिया की इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की, दिनदहाड़े अफरा-तफरी मच गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित बैंक के कार्यालय में आग लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुणे अग्निशमन दल की 7 गाड़ियों तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस आग में बैंक कार्यालय के अंदर रखे सामान और अन्य सामग्री को काफी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। समय रहते अग्निशमन दल की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

आग इतनी भीषण थी की शुरुआत में अग्निशमन दल की 6 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची थीं। आग की तीव्रता को देखते हुए बाद में वाहनों की संख्या बढ़ाकर 7 कर दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी की निगरानी में जवानों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए। आग में बैंक कार्यालय के अंदर रखे सामान और अन्य सामग्री को काफी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते अग्निशमन दल की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, आग पूरी तरह बुझने के बाद ही आग लगने के कारण और कुल नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।लक्ष्मी रोड पुणे का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण आग की खबर फैलते ही घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास की दुकानों और इमारतों को किसी तरह का खतरा न हो, इसके लिए अग्निशमन दल लगातार सतर्कता से काम करता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!