ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

बोपोडी में ड्रेनेज चैंबर जाम, सड़क पर बहा गंदा पानी

उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने मौके पर पहुंचकर जेट मशीन से कराई सफाई

Spread the love

पुणे :  बोपोडी क्षेत्र में सोमवार सुबह दो से तीन ड्रेनेज चैंबर जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुर्गंध और सड़क पर गंदा पानी फैलने से यातायात भी प्रभावित हुआ।

सूचना मिलते ही उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने मौके पर पहुंचकर महानगरपालिका के अधिकारियों को बुलाया और सफाई कार्य शुरू कराया। सम्राट नगर, चांदनी चौक, नाईक चाल और आंबेडकर चौक क्षेत्र की ड्रेनेज लाइनों की जेट मशीन से सफाई की गई। कुछ स्थानों पर अधिक गाद जमा होने के कारण शेष सफाई अगले दो दिनों में पूरी करने की बात कही गई। वाडेकर ने कहा कि प्रशासक काल में ड्रेनेज और सड़कों से संबंधित कई काम लंबित रह गए थे। अब इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। नागरिकों को परेशानी से राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस दौरान सहायक आयुक्त गोविंद दांगट, स्वास्थ्य निरीक्षक शिवराज चव्हाण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!