मराठी

हिंदू आध्यात्मिक सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर कृष्णकुमार गोयल नियुक्त

Spread the love

पुणे। हिंदू समाज के आध्यात्मिक उत्थान और संगठन निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाली हिंदू आध्यात्मिक सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर पुणे के कोहिनूर, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं कोहिनूर ग्रुप के चेयरमैन कृष्णकुमार गोयल का सर्वसम्मति से चयन किया गया है।

यह निर्णय समिति की हाल ही में संपन्न हुई बैठक में लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुहास हिरेमठ के हाथों नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में समिति के अखिल भारतीय संयोजक गुणवंतसिंह कोठारी और पुणे महानगर कार्यवाह सचिन भोसले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

महामंत्री किशोर येनपुरे ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष: पंडित शिवकुमार शास्त्री,संयोजक: किशोर येनपुरे,सह-संयोजक: एड. संदीप सारडा,‌मठ-मंदिर उपाध्यक्ष: संजय भोसले, प्रशासकीय संस्था उपाध्यक्ष: सीए राधेश्याम अग्रवाल, चरणजीतसिंह सहानी, कार्यालय प्रमुख: योगेश भोसले, कोषाध्यक्ष (कॉर्पोरेट): नितीन पाटणकर, संजय गांधी, नितीन पैलवान, गुरुबक्षसिंह मखेजा, कोष कॉर्पोरेट मार्गदर्शक: प्रल्हाद राठी, दस्तावेजीकरण: प्रकाश ढगे, उदय कुलकर्णी, जाती समूह प्रमुख: सिद्धेश कांबळे, राजन बाबू, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क: सीए डॉ. केतन जोगळेकर, कुंदन साठे, संतोष डिंबळे, सीए सुनील सुरतवाला, राजेश मेहता शामिल है।
महिला सहभागिता को प्राथमिकता देते हुए मातृशक्ति विभाग की जिम्मेदारी एड. कीर्ति कोल्हटकर, अनुपमा दरक और विद्या घाणेकर को सौंपी गई है। वहीं मार्गदर्शक मंडल में महेश सूर्यवंशी, राजेंद्र भाटिया, सुभाष परमार और सुनंदा राठी को स्थान दिया गया है।

कुल 70 पदाधिकारियों वाली इस नई कार्यकारिणी से समिति के कार्य को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!