
पुणे। हिंदू संस्कृति में दूसरों के प्रति सकारात्मक विचार करने का दर्शन प्रस्तुत किया गया है। समुत्कर्ष नाम में ही सबके उत्कर्ष की भावना निहित है, ऐसा प्रतिपादन उच्च व तंत्रशिक्षण मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने किया।
पाटील की संकल्पना से कोथरुड में शुरू हुई समुत्कर्ष ग्राहक पेठ की वर्षपूर्ति के अवसर पर धान्य महोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन मंत्री पाटील के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर वे बोलत थे।
कार्यक्रम में भाजपा पुणे शहर महामंत्री पुनीत जोशी, जिला नियोजन समिति सदस्य डॉ. संदीप बुटाला, कोथरुड दक्षिण मंडल कुलदीप सावळेकर, भाजपा उत्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सचिन पाषाणकर, समुत्कर्ष ग्राहक पेठ की वनिता काळे, शशिकला मेंगडे, कल्पना पुरंदरे, मधुरा वैशंपायन, धनंजय रसाळ, पार्थ मटकरी समेत अनेक पूर्व नगरसेवक, भाजपा पदाधिकारी तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
अपने संबोधन में मंत्री पाटील ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का उत्कर्ष हो, इसी उद्देश्य से समुत्कर्ष ग्राहक पेठ का उपक्रम शुरू हुआ है। पिछले एक वर्ष में कोथरुड के हजारों नागरिकों को इसका लाभ हुआ है। करीब 11 हजार से अधिक कलाकार, दिव्यांगजन और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण धान्य उपलब्ध हो सका है। इस प्रकार इस उपक्रम का उद्देश सफल हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में त्योहारों का मौसम है, ऐसे समय में इस प्रकार के धान्य महोत्सव का आयोजन किया जाए तो आम नागरिकों को बड़ा लाभ मिलेगा।
दो दिवसीय इस महोत्सव में समुत्कर्ष कार्डधारकों को 30 प्रतिशत और सामान्य ग्राहकों को 15 प्रतिशत छूट पर धान्य उपलब्ध कराया गया। साथ ही, महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री की व्यवस्था भी की गई है, ताकि उन्हें बाजार मिले। नागरिकों ने इसका लाभ उठाकर महिला उद्योजिकाओं को प्रोत्साहन देना चाहिए, ऐसा आवाहन भी ना. पाटील ने किया।