ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

पिंपळे गुरव का ‘सृष्टी चौक’ ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगा राहत, सिग्नल लगाने का फैसला

Spread the love

पिंपरी-चिंचवड : पिछले कई महीनों से सृष्टी चौक पर भारी ट्रैफिक दबाव बना हुआ था। सिग्नल व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे रोजाना जाम की स्थिति बन रही थी। इसका असर नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ स्कूल के छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों पर भी पड़ रहा था। लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई थी। लेकिन पिंपळे गुरव क्षेत्र के व्यस्त सृष्टी चौक में जल्द ही ट्रैफिक सिग्नल शुरू किया जाएगा। ‘मराठवाडा जनविकास संघ’ के संस्थापक अध्यक्ष अरुण पवार के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है।

नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अरुण पावर ने पुलिस प्रशासन से संपर्क कर पिंपरी-चिंचवड आयुक्तालय के ट्रैफिक विभाग को लिखित निवेदन दिया। उन्होंने बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए यहां स्थायी ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग की थी। प्रशासन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए सृष्टी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है। सिग्नल शुरू होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होगी, समय की बचत होगी और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।इस संबंध मेंपवार ने कहा, “नागरिकों की सुरक्षा और समय की बचत हमारी प्राथमिकता है। सृष्टी चौक पर ट्रैफिक जाम खत्म होने से पिंपळे गुरव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन ने हमारी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया, इसके लिए हम आभारी हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!