ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर

आंबेडकर जयंती पर रिपब्लिकन पार्टी द्वारा अल्पोपहार व पौध वितरण

Spread the love

पुणे : भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अल्पोपहार वितरण तथा पौध वितरण का सामाजिक कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुणे स्टेशन स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आयोजित हुआ, जहां सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, महापौर मंजुषा नागपुरे, उपमहापौर परशुराम वाडेकर, विधायक बापूसाहेब पठारे, सभागृह नेता गणेश बिडकर सहित रिपब्लिकन पार्टी के शहराध्यक्ष संजय सोनवणे, प्रदेश सचिव बाळासाहेब जानराव, प्रदेश उपाध्यक्ष हुलगेश चलवादी, सरचिटणीस महिपाल वाघमारे, श्याम सदाफुले, नगरसेविका हिमाली कांबळे, नगरसेवक नीलेश अल्हाट समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को अल्पोपहार वितरित किया गया तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!