ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर

वर्ल्ड ऑफ कॉन्क्रीट इंडिया 2026’ से पहले पुणे में निर्माण उद्योग ने नवाचार और टिकाऊ विकास पर दिया जोर

Spread the love

पुणे, 15 मई : मुंबई में 3 से 5 जून के दौरान आयोजित होने वाले ‘वर्ल्ड ऑफ कॉन्क्रीट इंडिया 2026’ के पूर्व इन्फॉर्मा मार्केट्स द्वारा पुणे में एक विशेष गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों ने आधुनिक तकनीक, टिकाऊ निर्माण और तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर चर्चा की।

सम्मेलन में बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के राज्य सचिव मनोज देशमुख, 1Lattice के वरिष्ठ निदेशक सुयोग केळुस्कर, सिका इंडिया के जसवंत शोभना, बी. जी. शिर्के कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी के आप्पासाहेब भोसले तथा इन्फॉर्मा मार्केट्स इंडिया के वरिष्ठ समूह निदेशक रजनीश खट्टर सहित कई प्रमुख विशेषज्ञ शामिल हुए।

मनोज देशमुख ने कहा कि भारतीय निर्माण उद्योग को बढ़ती लागत, कुशल श्रमिकों की कमी और तकनीक अपनाने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सुयोग केळुस्कर ने बताया कि भारत में सीमेंट उत्पादन और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश तेजी से बढ़ रहा है, जिससे टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी विकास को गति मिल रही है।

रजनीश खट्टर ने कहा कि ‘वर्ल्ड ऑफ कॉन्क्रीट इंडिया 2026’ उद्योग जगत को नई तकनीकों, नवाचार और टिकाऊ निर्माण पद्धतियों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

इस प्रदर्शनी में 350 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स तथा करीब 18 हजार पेशेवरों के भाग लेने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!