ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़शहर
आदर्श नगर, बोपोडी के क्षेत्र का विधायक सिद्धार्थ शिरोले ने किया संवाद दौरा
जल्द समस्याओं का समाधान का दिया आश्वासन

पुणे : आदर्श नगर, बोपोडी क्षेत्र का शनिवार, 16 मई को विधायक सिद्धार्थ शिरोले ने संवाद दौरा किया ।इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को सुना। एवं समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया ।
इस मौके पर उपमहापौर परशुराम वाडेकर, नगरसेविका भक्तीताई गायकवाड, आनंद छाजेड, उत्तम बहिरट, मयुरेश गायकवाड, अनिल भिसे, सचिन वाडेकर सहित आदर्श नगर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नागरिकों ने क्षेत्र में पानी की आपूर्ति, ड्रेनेज व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता तथा बढ़ती गुन्हेगारी से जुड़े मुद्दे विधायक के समक्ष रखे। इस पर नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रश्नों के समाधान के लिए जल्द आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।



