ताजा खबरधर्मब्रेकिंग न्यूज़शहर

पुणे दादावाड़ी मंदिर में नई पंचधातु प्रतिमाओं की होगी प्रतिष्ठा

लाभार्थी बनने का श्रद्धालुओं को अवसर; 27 अगस्त तक बोली भेजने की अपील

Spread the love

पुणे: श्री जैन श्वेतांबर दादावाड़ी टेम्पल ट्रस्ट, पुणे की ओर से दादावाड़ी मंदिर में नई पंचधातु से निर्मित प्रतिमाओं को विराजमान कराने की तैयारी की जा रही है। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं एवं दादावाड़ी के सदस्यों को इन प्रतिमाओं के लाभार्थी बनने का अवसर दिया जा रहा है।  ट्रस्ट के अनुसार मंदिर में श्री पार्श्वनाथजी प्रभु की 9 इंच प्रतिमा, चौवीसी भगवान की 13 इंच प्रतिमा तथा तांबे में निर्मित श्री भक्तामर यंत्र पट्ट (18 x 15 इंच) विराजमान किए जाएंगे।इन प्रतिमाओं की अंजन विधि 4 सितंबर 2026 को शुभ मुहूर्त में श्री गोड़ीजी संघ मंदिर में श्री भक्तियोगाचार्य आचार्य श्री यशोविजयसूरीश्वरजी की पावन निश्रा में आयोजित की जाएगी। इसके बाद शुभ मुहूर्त में लाभार्थियों द्वारा भगवान की प्रतिमाओं को श्री दादावाड़ी मंदिर में विराजमान कराया जाएगा।

निर्धारित राशि से ऊपर भेजी जा सकेगी बोली

ट्रस्ट की ओर से तीनों प्रतिमाओं एवं पट्ट के लिए प्रारंभिक राशि निर्धारित की गई है। श्रद्धालु निर्धारित राशि से अधिक अपनी बोली दादावाड़ी सदस्य ग्रुप में भेज सकते हैं। ट्रस्ट के अनुसार सर्वाधिक बोली लगाने वाले श्रद्धालु को संबंधित प्रतिमा या पट्ट का लाभार्थी बनने का अवसर दिया जाएगा।

  • श्री पार्श्वनाथजी प्रभु 9 इंच प्रतिमा — ₹36,000
  • चौवीसी भगवान 13 इंच प्रतिमा — ₹27,000
  • श्री भक्तामर यंत्र पट्ट 18 x 15 इंच — ₹18,000

इच्छुक श्रद्धालु 27 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे तक अपनी बोली भेज सकते हैं। लाभार्थी का एक नाम संबंधित प्रतिमा पर अंकित किया जाएगा।ट्रस्ट ने सभी दादावाड़ी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अवसर का लाभ उठाने और प्रतिमा विराजमान कराने के पुण्य कार्य में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!