सुरक्षा पर्यवेक्षक और सुरक्षा रक्षक पदों के लिए सैनिक कल्याण विभाग का आवेदन आमंत्रित

पुणे। महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत कार्यरत महाराष्ट्र माजी सैनिक महामंडल द्वारा बारामती स्थित शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं सर्वोपचार रुग्णालय में कुल 2 महिला सुरक्षा पर्यवेक्षक, 70 पुरुष सुरक्षा रक्षक तथा 40 महिला सुरक्षा रक्षक पदों और शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, बारामती में 2 पुरुष सुरक्षा पर्यवेक्षक तथा 56 पुरुष सुरक्षा रक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया ठेका पद्धति से माजी सैनिक, अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिक, पूर्व सैनिकों की पत्नी/विधवा तथा उनके पाल्यों के लिए शुरू की जा रही है।
उम्मीदवारों की नियुक्ति के समय उनकी आयु सीमा इस प्रकार होनी चाहिए:
पूर्व सैनिक: 35 से 58 वर्ष
पूर्व अर्धसैनिक बल: 35 से 55 वर्ष
पूर्व सैनिक की पत्नी/विधवा: 21 से 45 वर्ष
पूर्व सैनिक के पालय: 35 से 55 वर्ष
चयनित उम्मीदवारों को सम्मानजनक वेतन (विभागानुसार), प्रोविडेंट फंड (PF), जीवन बीमा, ग्रैच्युटी, ई.एस.आई. (ESI), 14 दिन की वार्षिक छुट्टी एवं 8 दिन की आकस्मिक छुट्टी जैसी सुविधाएं नियमानुसार प्राप्त होंगी।
इच्छुक पूर्व सैनिक अधिक जानकारी के लिए पर्यवेक्षक श्री यशवंत बांदल (मो. 9422830475) से संपर्क करें। यह जानकारी पुणे के जिल्हा सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टनंट कर्नल (नि.) श्री हंगे एस. डी. द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।