देश / विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़
उत्साहपूर्वक मनाया गया नागपंचमी का त्योहार

आज पूरे महाराष्ट्र में नागपंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई, जहाँ नाग देवता का अभिषेक और पूजा-अर्चना की जा रही थी। महिलाओं ने श्रद्धा भाव से नाग देवता को दूध अर्पित किया। पुणे के दगड़ी नागोबा मंदिर सहित कई छोटे-छोटे मंदिरों में भी महिलाएं नाग देवता की पूजा करती नजर आईं।