भगवान महावीर स्वामीजी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव में “त्रिशला नंदन वीर’ जयकारे से गुंजा पुण्यनगरी

पुणे . भगवान महावीर स्वामीजी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर पुणे शहर में भव्य शोभायात्रा निकली गई , इस अवसर पर “त्रिशला नंदन वीर की” और “प्रेम से बोलो जय महावीर” जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस मौके पर श्री जैन सामुदायिक उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में विभिन्न जैन संगठनों का विशेष सहयोग रहा। इनमें श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, श्री व र्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा और श्री दिगंबर जैन समाज सहित कई स्थानीय संस्थाएं शामिल हुए।

इस शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 7:30 बजे श्री गोडीजी पार्श्वनाथ जैन मंदिर से हुई। भगवान महावीर के जयघोष के साथ निकली इस यात्रा में आकर्षक फूलों से सजे रथ विशेष आकर्षण का केंद्र बने। सबसे आगे भगवान महावीर की प्रतिमा से सुसज्जित चांदी का रथ था। इसके साथ ही पुणे के विभिन्न जैन मंदिरों के कुल 20 रथ शोभायात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अचल जैन, कार्याध्यक्ष प्रकाश धारीवाल सहित कई पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया। यह शोभायात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के अद्भुत संगम का प्रतीक बनी। शोभायात्रा में भगवान महावीर के जीवन पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनके माध्यम से उनके सिद्धांतों और जीवन मूल्यों को जीवंत रूप में दर्शाया गया। श्री क्षत्रिय घाँची समाज ट्रस्ट के सदस्यों ने पारंपरिक वाद्यों की धुन पर नृत्य करते हुए भगवान महावीर के नाम का जयघोष किया।



