ताजा खबरधर्मब्रेकिंग न्यूज़शहर

“नाट्य के माध्यम से महसूस हुआ भगवान महावीर के जीवन का अद्भुत सफर”

भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम

Spread the love

पुणे : भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में “कर्मबंधन – गलतियों से मोक्ष तक की अद्भुत यात्रा” का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए पुणेकरों ने भगवान महावीर के 27 भवों का अद्भुत आध्यात्मिक सफर अनुभव किया। यह कार्यक्रम गणेश कला क्रीड़ा मंच में आयोजित किया गया था, जहां नृत्य और नाट्य अभिनय के माध्यम से कलाकारों ने भगवान महावीर के पूर्व जन्मों, मन और आत्मा की विभिन्न अवस्थाओं का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। उनके तप, त्याग और अंततः मोक्ष की प्राप्ति तक के सफर को मंच पर प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जैन सामुदायिक उत्सव समिति (सकल जैन संघ) की ओर से किया गया। मुंबई के सचिन शाह की रंगत प्रोडक्शन टीम ने इस प्रस्तुति को मंच पर साकार किया। कार्यक्रम के अंत में हजारों दीपों के साथ भगवान महावीर की भव्य आरती की गई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।


कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वा शाह और उनके शिष्यों द्वारा कथक नृत्य के माध्यम से नवकार महामंत्र की प्रस्तुति से हुई। इस अवसर पर प्रकाश रसिकलाल धारीवाल के हाथों दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम में दीना धारीवाल, आदित्य धारीवाल, साक्षी रोहित मेहता, विजयकांत कोठारी, एड. एस. के. जैन, राजेश शाह, विजय भंडारी, मिलिंद फडे, राजकुमार चोरडिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!